फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Family room off of cash, jewelery looted

परिवार कमरे में बंद कर नगदी, जेवर लूटे

Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात पांच बदमाशों ने एक महिला को उसके बेटे और देवर को कमरे में बंद कर नगदी और जेवर लूट लिया। महिला ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने लूट के मामले में झूठा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव खजुरिया निवासी धर्मपाल की पत्नी रानी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह पुत्र शिवशंकर और देवर बलराम के साथ घर पर रहती है। शनिवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए। रात लगभग 12 बजे पांच सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए और उसे शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए कमरे में ले गए। बदमाश उसके पुत्र और देवर को भी असलहों के दम पर कमरे में ले गए और बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी साढ़े बारह हजार रुपये की नगदी, सोने की झुमकी, पायल, कमर बिछुआ, कीमती कपड़े आदि लूट लिए और भाग निकले।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद रानी देवी ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोलकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। रानी देवी की ओर से रविवार सुबह पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सूचना पाकर रानी का पिता गांव भटनौसा निवासी चोखेलाल भी थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार की, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि महिला का परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है। इसी कारण लूट का झूठा आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed