फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fake info given for board exam centres

बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए भेज दीं फर्जी सूचनाएं 

Fri, 25 Aug 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Fake info given for board exam centres
बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन में प्रधानाचार्यों ने फर्जी सूचनाएं भरकर बोर्ड को भेज दीं। इसका खुलासा  तब हुआ जब ऑनलाइन सूचनाएं एकत्र करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी लेकर डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया। इसमें पता चला कि अधिकांश प्रधानाचार्यों ने गुमराह करते हुए भ्रामक सूचनाएं अपलोड करने में कोई संकोच नहीं किया और घोषणा पत्र भी झूठा दे दिया। गलत सूचनाएं देने के आरोप में डीआईओएस ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की नीतियों से अवगत कराते हुए बताया कि इस बार नकल रोकने के लिए सचिव परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन सूचनाएं कॉलेजों से मांगी थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर कंप्यूटर से ही केंद्रों का निर्धारिण होना तय किया गया है। सूचनाएं अपलोड होने के बाद प्रधानाचार्यों ने अपने कॉलेज की सूचनाआें संबंधी जो हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई है, उसका भौतिक सत्यापन शुरू किया गया। उन्होंने पहले चरण में जनपद के 60 स्कूलों का निरीक्षण किया, तो पता चला कि लगभग 70 प्रतिशत यानि 42 स्कूलों ने अपने कॉलेज को केंद्र बनवाने के लिए झूठी और गलत सूचनाएं अपलोड कर दी हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी ने चहारदीवारी नहीं होते हुए भी उस कॉलम में हां भर दिया है। इसी तरह फर्नीचर कहीं 200 विद्यार्थियों के लिए ही है, लेकिन उन्होंने इससे कई गुना अधिक दर्शा दिया है। कहीं शौचालय नहीं तो कहीं कक्षा संख्या पर्याप्त नहीं, शिक्षण कक्ष भी मानक के अनुरूप नहीं, बिजली, पानी का भी अभाव देखने को मिला। इसी तरह कंप्यूटर, स्ट्रांग रूम भी बहुत स्कूलों में नहीं मिले, लेकिन प्रधानाचार्यों ने सभी सूचनाएं मिथ्या देकर विभाग को भ्रमित किया। इन सभी के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीआईओएस ने बताया कि जनपद में इस समय 360 कॉलेज हैं। शेष कॉलेजों का सत्यापन शीघ्र की किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed