फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Failing in high school Student suicides on

हाई स्कूल में फेल होने  पर छात्र ने की खुदकुशी

Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर शहर के मोहल्ला अजीजगंज में एक छात्र ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी फल विक्रेता अजयपाल के 16 वर्षीय बेटे सौरभ ने हाईस्कूल का प्राइवेट फार्म भरा था। परीक्षा के बाद उसे उम्मीद थी कि वह जरूर पास हो जाएगा, लेकिन उसकी उम्मीद पर पानी फिर गया। शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब उसे जानकारी मिली कि वह परीक्षा में फेल हो गया, तो वह तनाव में आ गया। परिवार के लोगों ने उससे गुमसुम होने पर पूछा भी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह घर से चुपचाप निकला और कुछ दूरी पर बन रहे अपने मकान में गया और वहां उसने गले में फंदा कसा और पंखे के कुंडे से लटक गया। शाम लगभग साढ़े छह बजे आसपास मकान में रह रहे लोगों की नजर पड़ी, तब घर वालों को जानकारी दी। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने घर वालों से जानकारी करने के बाद बताया कि सौरभ ने प्राइवेट हाईस्कूल का फार्म भरा था, लेकिन घर वालों को यह नहीं मालूम कि कौन से कॉलेज से भरा था और किस सेंटर पर परीक्षा देता था। बस घर वालों को इतना मालूम है कि वह हरदोई परीक्षा देने जाता था और फेल होने पर उसने फांसी लगा ली। मृतक दो भाई और एक बहन के बीच दूसरे नंबर का था। घटना के बाद से बड़े भाई हिमांशु और 14 वर्षीय छोटी बहन नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed