फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ... Exactly is missing Having daughters

...आखिर कहां गायब हो रही हैं बेटियां

Mon, 18 Jan 2016 06:28 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 18 Jan 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
एक पखवाड़े में खुटार थाना क्षेत्र से कई नाबालिग लड़कियां गायब हो चुकी हैं। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की है, लेकिन गायब हुई लड़कियों में किसी का भी पता नहीं चल पा रहा है। इससे पीड़ितों में रोष है। बड़ा सवाल है कि गायब बेटियां आखिर कहां हैं? और लंबे कहे जाने वाले पुलिस के हाथ आखिर उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले की सीमा पर स्थित खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 27 दिसंबर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को पड़ोस के गांव रायपुर बिचपुरी के गैर संप्रदाय के आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक अपहरण में नामजद एक भी व्यक्ति को जेल नहीं भेजा जा सका है और लड़की का भी कोई पता नहीं चल सका है। कुछ ही दिन बाद इसी गांव के पड़ोस से एक और किशोरी गायब हो गई। इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

11 जनवरी को खुटार कस्बे से एक 14 वर्षीय लड़की गायब हो गई। इस मामले में पिता की ओर से चार नामजदों सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक लड़की कहां है इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं। लड़की का पिता अधिकारियों की चौखट पर गिड़गिड़ाता घूम रहा है। अन्य मामलों की तरह लड़कियों की बरामदगी के मामले में भी पुलिस का रटारटाया जवाब है कि सभी मामलों में जांच चल रही है और जल्द ही लड़कियां भी बरामद कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed