{"_id":"577927b64f1c1b090c7f9ac5","slug":"encounter-rogue-holding-four-robbery-incident-confession","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकड़े बदमाश ने चार लूट वारदात कबूली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पकड़े बदमाश ने चार लूट वारदात कबूली
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े बदमाश ने चार लूट वारदात कबूली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोच लिया था। पकड़े गए बदमाश ने लूट की चार वारदातें कबूल की हैं। इनमें दो घटनाएं बरेली, एक फर्रुखाबाद और एक खुटार की है। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को हुई प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात कुछ बदमाश खड़े होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली ने जाकर घेराबंदी की तो चार बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए थे। एक बदमाश को दबोच लिया गया। उसके पास लूट की दो बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस मिला। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम विपिन कुमार द्विवेदी पुत्र राम नरेश द्विवेदी निवासी गांव खनगवां, थाना बेहटा गोकुल, जिला हरदोई बताया। उसने अपने साथियों के नाम कस्बा कलान के बृजनंदन तिवारी, पिंटू उर्फ शैलेेंद्र और शिब्बा उर्फ सुभाष व थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम कटैल के अजीत सिंह बताए। विपिन कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों समेत चार पहिया वाहन से हाइवे पर चलते हैं और बाइक, मोबाइल और नगदी लूट लेते हैं।
विज्ञापन