फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encompass the arrest of the attackers

हमलावरों की गिरफ्तारी को दिया धरना

Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
घर के सामने जुआं खेलने से मना करने पर हथियारों से लैस लोगों ने ग्रामीणों पर लात-घूसों और लाठी-डंडे से हमलाकर मारपीट की। विरोध करने पर एक युवक को चाकू से बार कर घायल कर दिया। यही नहीं हमलावरों ने घायल को अगवा करने की कोशिश भी की थी। पैतापुर गांव में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद रोजा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़ित लोग पहले एएसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय से मिले और इसके बाद कलक्ट्रेट में धरना देकर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। धरना स्थल पर मौजूद ग्राम पंचायत रामापुर बरकतपुर के मझरा पैतापुर निवासी श्यामाचरण ने बताया कि पड़ोसी गांव के कुछ लोग आए दिन उनके यहां पहुंचकर शराब पीकर गालियां देते और जुआ खेलते हैं। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी गांव के लोगों ने शराब पीकर पहुंचे लोगों से जुआ खेलने को मना किया तो वे झगड़ा करने पर आमादा हो गए। अन्य ग्रामीणों के समझाने पर दूसरे पक्ष के लोग उस समय तो चले गए। मगर दोपहर करीब 12 बजे एक सिख युवक के साथ कुछ लोग राइफल, बंदूक, धारदार हथियार लेकर दुबारा आ धमके और ग्रामीणों पर हमला बोल दिया और मारपीट की। हमलावरों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटा। इस दौरान चाकू से बार करके श्यामा चरण को घायल कर दिया। इसमें गांव की कई महिलाओं को गंभीर चोटें भी आईं। हमलावरों ने कई घरों में रखे बक्से तोड़कर उनमें रखी नगदी-जेवर आदि लूट लिया। एएसपी ने घटना की जांच कर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग की। धरना में बबली देवी, अमर सिंह, मीरा, रामवती, छंगालाल, अनंत राम, मूलचंद्र, मुंशी लाल, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed