फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly father could not son's killer arrested

बुजुर्ग पिता के हत्यारे बेटे नहीं हो सके गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
गांव गेहुंआ में बुजुर्ग रामसागर की हत्या में नामजद दो पुत्रों सहित आठों आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को रामसागर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 85 वर्षीय रामसागर का पांच एकड़ जमीन को लेकर अपने पुत्र देवेश मिश्रा और भोलानाथ से विवाद चल रहा था। रामसागर अपने तीसरे पुत्र सर्वेश मिश्रा के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार को रामसागर घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे। गांव के उत्तर दिशा में गन्ने के खेत में उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सर्वेश के पुत्र अरविंद कुमार ने रिपोर्ट कराई कि बृहस्पतिवार को वह अपने भाई रामदत्त के साथ गन्ना छीलने गया था। कुछ देर बाद चीखने की आवाज सुनाई पड़ी तो वह भाई के साथ दौड़कर पुत्तन के खेत की ओर गया तो उसके ताऊ देवेश, भोलानाथ, देवेश के पुत्र हरीप्रकाश, रवि प्रकाश, भोलानाथ के पुत्र श्रीप्रकाश, जयप्रकाश, गांव के ही रामप्रकाश मिश्रा और उनके भाई मुकेश मिश्रा हाथ में चाकू, तमंचे आदि लेकर भागते दिखे। आगे जाने पर बाबा रामसागर का शव पड़ा मिला। जमीनी और पुरानी रंजिश में ही बाबा की हत्या की है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से बृहस्पतिवार रात चार सिपाही मौजूद रहे। नामजदों की तलाश में दो टीमों का गठन कर कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई भी पकड़ा नहीं जा सका। घटना की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed