फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Efforts to train police to offer animal mafia

पशु माफिया ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
रोड गश्त कर रहे एसओ अमर सिंह ने लग्जरी कार से वध के लिए जा रहे तीन प्रतिबंधित पशु पकड़ लिए। पशु माफिया ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास किया। अपने को घिरा समझ अंधेरे का लाभ लेकर पशु माफिया लग्जरी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। एसओ अमर सिंह पुलिस बल के साथ कस्बे के हमजापुर चौराहे पर रोड गश्त कर रहे थे। रविवार रात 12 बजे संदेह के आधार पर शाहजहांपुर से पीलीभीत की ओर तेज गति से जा रही लग्जरी कार को रोके जाने का पुलिस ने संकेत किया। चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और तेज कर दी। एसओ ने कस्बे के पुराना बस स्टाप पर पिकेट ड्यूटी पर लगे सिपाही एस कुमार, होमगार्ड बृजकिशोर को वाहन लगाकर रोड जाम किए जाने की हिदायत देकर भाग रही कार का पीछा किया। गाड़ी चालक कस्बे के पुराने बस स्टाप पर पहुंचा और देखा मार्ग बंद है पुलिस भी मुस्तैद है। गाड़ी चालक ने पुलिस बल पर की गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने अपने को बचाया। गाड़ी के पीछा कर रहे एसओ अमर सिंह भी आ पहुंचे। दोनों तरफ  से अपने को घिरा समझ दो पशु माफिया गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये। पुलिस ने लग्जरी कार से तीन प्रतिबंधित पशु बरामद किए। पुलिस ने दो अज्ञात पशु माफियाओं पर रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी कब्जे में ले ली और बरामद पशुओं को ग्रामीणों में वितरित कर दिए। इससे एक दिन पूर्व ही पुलिस ने एक ट्रक से 37 पशु पकड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed