{"_id":"d93b4101bac6fb2ea93ef689c7ff8c8c","slug":"during-the-year-the-rape-of-women-by-false-promises-of-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी से साल भर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी से साल भर किया रेप
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
एक युवक सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और करीब साल भर दुष्कर्म किया। फिर उसको पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
किशोरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 2014 में वह कक्षा नौ में पढ़ती थी। इसी दौरान उसकी एक पड़ोसी के साले देवेंद्र वर्मा से दोस्ती हो गई। देवेंद्र आधार कार्ड बनाने का काम करता था। वह शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला- फुसलाकर अपने घर बरेली जिले के आंवला क्षेत्र के गांव रेवती ले गया। जहां उसने किशोरी की मांग में सिंदूर भी भरा और अपने साथ रखने लगा। देवेंद्र ने करीब एक साल तक किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि 16 अक्तूबर को देवेंद्र और उसके परिवार वालों ने किशोरी की पिटाई करके घर से निकाल दिया। इसके बाद देवेंद्र और उसके परिवार वाले मकान में ताला डालकर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर किशोरी के माता-पिता रेवती पहुंचे और लड़की को अपने साथ घर ले गए। इसके बाद किशोरी ने सदर बाजार थाने जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन