{"_id":"6a2b25d7f9e808d6ee69244b0f9b179f","slug":"do-not-compromise-on-youth-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता नहीं करने पर युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौता नहीं करने पर युवक को गोली मारी
शाहजहांपुर
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में रहने वाले 24 वर्षीय बबलू सिंह को बुधवार की रात मकरंदपुर के पप्पू ने गोली मार दी। पप्पू एक सप्ताह पहले बबूल की मां को बहला-फुसलाकर अपने घर ले आया था। इस मामले में बबलू की दादी ने पप्पू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पप्पू, बबलू पर पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने में पप्पू ने बबलू के गोली मार दी। गोली उसके दाहिने बाजू में लगी। मामले में तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बबलू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह जयपुर में एक डॉक्टर के घर नौकरी करता है। दो सितंबर को उसे पता लगा कि उसकी मां गीता को पड़ोस के गांव मंकरदपुर में रहने वाला पप्पू अपने साथ घर ले गया है। इसकी खबर लगने पर तीन अगस्त को बबूल अपने गांव आ गया था। बबलू की दादी ने 10 सितंबर को पप्पू के खिलाफ बहु को घर से अगवा करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार की शाम बबलू पड़ोस के गांव बिरियागंज में शराब पीने गया। वहां उसे पप्पू, उसका साथी राजेश और भोले मिल गए। तीनों बबलू पर रुपये लेकर मुकदमा वापस कर समझौते का दबाव बनाने लगे। बबलू ने समझौते से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और पप्पू ने फायर कर दिया। गोली बबलू के दाहिनी बाजू में लगी। घायल की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल बबलू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।