{"_id":"07c1861e0b7d8fd16f66a28aaa39837e","slug":"different-demands-congressmen-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मांगों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग मांगों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जिले के कांग्रेसी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। युवा और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में खिरनीबाग चौराहे पर नारेबाजी कर पुतले को आग के हवाले कर दिया।
कांग्रेस के दोनों सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता प्रसाद भवन स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे, वहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला बनाया और अर्थी लेकर नारेबाजी करते हुए निकले। कांग्रेसियों का जुलूस कचहरी तिराहे से होकर खिरनीबाग चौराहा पहुंचा और यहां वे सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। यातायात को सुचारु बनाने को ट्रैफिक पुलिस ने कांग्रेसियों को हटाया तो उन्होंने पुतले और अर्थी को आग के हवाले कर दिया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सावित्री शर्मा, युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्रा रिंकू ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रहे हैं, वहीं उनकी सरकार के मंत्री देश की बहू-बेटियों का अपमान कर रहे हैं। प्रदर्शन में कृष्ण विनोद मिश्रा, संजीव गुप्ता, फुरकान अहमद कुरैशी, सुनीता सिंह, अनूप वर्मा, नीलम शर्मा, ब्रज्मा प्रियंका चौबे, रवि कैथवार आदि शामिल रहे।
सेवादल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर। तारीन गाड़ीपुरा में बीते मंगलवार को वलीमा की दावत में हुई फायरिंग में लिप्त एक आरोपी को गिरप्तार नहीं किए जाने पर मोहल्ले के लोग भड़क उठे। उन्होंने कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी को ज्ञापन देकर समझौते का दबाव डाल रहे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए मोहल्ला वाजिद खेल में रहने वाले संगठन कार्यकर्ता मोहम्मद जाहिद से पूछताछ करते वक्त बताए गए आरोपियों में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, लेकिन झंडा कलां मोहल्ले में रहने वाले तीसरे आरोपी को पकड़ने में पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं ले रही। अब आरोपी के घरवाले रकम का लालच देकर इस प्रकरण में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में रिजवान खां, संतोष शुक्ला, शहाना, शकीला, रेहाना, सुबोध मिश्रा, सुखलाल प्रजापति, रवि कैथवार आदि शामिल रहे।