{"_id":"582f42bd4f1c1b6136901658","slug":"deputy-cmo-jholachap-fled-before-the-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ के छापे से पहले झोलाछाप फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी सीएमओ के छापे से पहले झोलाछाप फरार
अमर उजाला ब्यूरो निगोही।
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे की मौत के बाद मां की शिकायत पर कार्रवाई, क्लीनिक सील
झोलाछाप के इलाज से हुई बच्चे की मौत पर डिप्टी सीएमओ ने शुक्रवार को क्लीनिक पर छापा मार दिया। इससे पहले झोलाछाप फरार हो गया। पुलिस ने क्लीनिक को सील कर दिया।
बता दें कि पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के गांव डड़िया निवासी पूसेलाल के आठ वर्षीय पुत्र शिवम को 30 सितंबर को बुखार आया। पूसेलाल की पत्नी चमेली उपचार के लिए अपने बेटे शिवम को शाहजहांपुर थाना निगोही के गांव उदरिया निवासी झोलाछाप अजयपाल की क्लीनिक पर लाईं। दवा लेकर चमेली उसी दिन अपने घर पहुंची। रात में शिवम ने दम तोड़ दिया। चमेली ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि डा. अजयपाल के गलत उपचार से उसके बेटे शिवम की मृत्यु हुई है। अपर आयुक्त बरेली के आदेश पर डिप्टी सीएमओ डा. नरेशपाल पुलिस बल के साथ अजयपाल की क्लीनिक पर जा पहुंचे। इससे पूर्व अजयपाल फरार हो गया। डिप्टी सीएमओ ने अजयपाल की क्लीनिक सील कर दी।