फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Delhi arrested with stolen ambulance

दिल्ली से चोरी एंबुलेंस के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2015 09:02 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 15 Jun 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi arrested with stolen ambulance
दिल्ली के थाना डाबरी क्षेत्र के द्वारिका इलाके से दो दिन पहले एंबुलेंस चोरी करके भागे युवक को कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल से सोमवार को एंबुलेंस समेत गिरफ्तार कर लिया। वह एंबुलेंस को बेचने के प्रयास में था।
विज्ञापन

मूल रूप से थाना परौर क्षेत्र के गांव बमनी निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला संजयनगर में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा अजीत दिल्ली के थाना डाबरी क्षेत्र के द्वारका इलाके में निजी अस्पताल चलाने वाले डॉ. मनोज कुमार की एंबुलेंस चलाता था। शनिवार को वह अस्पताल से एंबुलेंस लेकर गायब हो गया। डॉ. मनोज ने थाना डाबरी में अजीत के खिलाफ एंबुलेंस चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। अजीत के मुताबिक एंबुलेंस चोरी करने के बाद वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एक शव लेकर हरदोई पहुंचाने गया। इसके बाद वह शाहजहांपुर के जिला अस्पताल आ गया। यहां से भी उसने एक मरीज को जलालाबाद पहुंचाया। वह एंबुलेंस को बेचने की फिराक में था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि एक व्यक्ति चोरी की एंबुलेंस का सौदा कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को अजीत को चोरी की एंबुलेंस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दिल्ली के डाबरी थाने में एंबुलेंस बरामद होने की सूचना दे दी है। कोतवाली केके तिवारी के मुताबिक अजीत दो बार वाहन चोरी में जेल जा चुका है। एक बार बरेली के बारादरी थाने से और दूसरी बार दिल्ली के हरीनगर थाने से वाहन चोरी में जेल गया है। अजीत आठ जून को ही वाहन चोरी के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल से छूटा था। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मालिक थाना डाबरी पुुलिस के साथ रवाना हो गए हैं। तलाशी में अजीत के पास एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed