फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crop farmer in shock Death in the family Kohram

फसली सदमे में किसान की मौत, परिवार में कोहराम

Tue, 19 May 2015 12:33 AM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Tue, 19 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crop farmer in shock Death in the family Kohram
गांव ढुकरी बुजुर्ग निवासी 48 वर्षीय किसान सर्वेश कुमार की रविवार रात मौत हो गई। परिवार के लोगों के अनुसार उनकी मौत फसल खराब होने के सदमे से हुई है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मां सावित्री देवी ने बताया कि सर्वेश के पास मात्र दो बीघा जमीन थी। इसमें बोई गई गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। सर्वेश गांव ढका घनश्याम में जलेबी की छोटी सी दुकान लगाकर परिवार की गुजर करते थे। गेहूं नष्ट होने से वह काफी परेशान थे। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें 15 मई को होने वाली पुत्र सोनू की शादी भी रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

शादी के लिए रुपये की व्यवस्था नहीं होने से सर्वेश काफी परेशान थे। रविवार शाम अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन इस बीच उनकी मौत हो गई। सर्वेश की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद क्षेत्र में कर्ज में दबे किसान की हार्टअटैक से मौत
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव कूरेबंडा में कर्ज के बोझ तले दबे किसान 50 वर्षीय मोती लालकी सोमवार सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई।  मृतक के सिर एक लाख का बैंक का कर्ज था। गेहूं की फसल कम होने से वह बहुत दुखी था।

मृतक के पुत्र उर्वेश के अनुसार चार दिन पहले गेहूं की खुदाई होने के बाद जब फसल काफी कम निकली तभी से उनके पिता परेशान थे। रविवार शाम को उनकी तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई गांव मे ही दवा दिलवाई गई, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। सोमवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उर्वेश के अनुसार उनके पिता ने बैंक से एक लाख का लोन निकाला था, जिसे चुकाने के लिए वह परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed