{"_id":"3aa939e03ee8f54fed2be818afa838b0","slug":"crimnals-run-away-from-thana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में खुटार थाने से दो आरोपी भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन में खुटार थाने से दो आरोपी भागे
खुटार।
Updated Sat, 28 Feb 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार थाने से दो दिन में दो आरोपी भाग निकले। शनिवार को एसडीओ और सीओ की मौजूदगी में थाने की बाउंड्री फांदकर भागे युवक को पकड़ लिया गया।
शुक्रवार को नगर के मोहल्ला बजरिया का एक युवक पंपिंग सेट का पंखा आदि चोरी करने के आरोप में थाने लाया गया था। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी। शुक्रवार रात आरोपी थाने से भाग निकला। कुछ देर बाद उसे गायब देख पुलिस में हड़कंप मच गया। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।
शनिवार को थाने में एसडीएम और सीओ पीस कमेटी की बैठक ले रहे थे। इसी बीच नगर के मोहल्ला देवस्थान का भगवानदास दीवार फांदकर भाग निकला। बैठक में मौजूद लोगों ने उसे दीवार से छलांग लगाते देख शोर किया तो होमगार्डों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। भगवान दास को पड़ोसी से विवाद के मामले में थाने लाया गया था। एसओ राजेश सिंह ने कहा कि थाने से किसी के भाग निकलने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। भगवान दास का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया है।