फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime in the area

जुझारपुर में अब चोरों का धावा, फायरिंग

Sat, 13 Feb 2016 11:42 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 13 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime in the area
गौरतलब है कि बुधवार की रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने गांव जुझारपुर में राजकिशोर त्रिवेदी के घर घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बनाने के बाद तीस हजार की नगदी और जेवर सहित ढाई लाख का माल लूट लिया था। इसके बाद बदमाशों ने पास के ही गांव मिलकिया में रामनरेश अवस्थी के घर घुसकर सात हजार नगदी और जेवर सहित डेढ़ लाख का माल लूट लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही घटना स्थल का मौका मुआयना किया था। एसपी ने क्राइम ब्रांच और पुवायां पुलिस की टीमें बनाकर डकैती की घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अभी तक डकैतों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

डकैतों का पता लगाने में पुलिस के नाकाम होने पर चोरों का भी हौसला बढ़ गया है। शुक्रवार रात गांव जुझारपुर में अशोक मिश्रा अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच दो चोर दीवार फांदकर घर घुस आए। उनकी पुत्री आरती के जाग जाने के बाद शोर मचाने पर गांव के लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे चोर भाग निकले। सूचना मिलने पर रात में ही कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों के साथ चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि पुलिस का दावा है कि टीमें बनाकर इलाकों में गश्त कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed