{"_id":"665dd0334a4930be4c5e6713c01fc28a","slug":"crime-hindi-news-239","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा और वकील का शांतिभंग में हुआ चालन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा और वकील का शांतिभंग में हुआ चालन
शाहजहांपुर
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले पुलिस में दरोगा बिजेंद्र सिंह यादव और उनके भाई वकील सुरेंद्र सिंह यादव का मकान को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों का विवाद नहीं सुलझने पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
आवास विकास कॉलोनी निवासी आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन सुभाष चंद्र के एक बेटा बिजेंद्र सिंह यादव मुरादाबाद में एसआई विशेष श्रेणी हैं। वहीं दूसरे बेटे सुरेंद्र सिंह यादव कचहरी में वकालत की प्रैक्टिस कर रहे हैं। दोनों बीच मकान के बंटवारे को लेेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम बिजेंद्र अपने घर आए थे, तभी बिजेंद्र और सुरेंद्र के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कैप्टन सुभाष अपनी बंदूक, बिजेंद्र और सुरेंद्र ने अपनी राइफल निकालकर एक दूसरे पर तान दी। मोहल्ले वालों के मुताबिक तीनों ने अपनी-अपनी असलहों से फयरिंग भी की। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के असलहा जब्त कर लिए। पुलिस ने दोनों भाइयों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस ने असलहों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।