फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

तालाब में मिला लापता पूर्व कोटेदार का शव

Thu, 22 Jan 2015 12:21 AM IST
चांदपुर/खुटार।
चांदपुर/खुटार। Updated Thu, 22 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
गांव तुलापुर के पूर्व कोटेदार 40 वर्षीय संजीव कुमार शुक्ला का शव गांव के पास एक तालाब में पड़ा पाया गया। वह छह जनवरी से लापता थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
विज्ञापन

संजीव छह जनवरी को गांव नवदिया बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर पत्नी विमला देवी ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बुधवार को लोगों ने गांव के पास तालाब में चील-कौवों को मंडराते देखा। पास जाने पर जलकुंभी के नीचे संजीव का शव दबा दिखाई दिया। शव काफी सड़ गल चुका था। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौेके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि पैर फिसलने से संजीव तालाब में डूब गए और उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी तीन पुत्री और दो पुत्र छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed