{"_id":"01998f83945adfed0c85987c829aa10c","slug":"cpi-activists-launched-the-indefinite-picket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया बेमियादी धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाकपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया बेमियादी धरना
शाहजहांपुर
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगेंद्र की मौत के मामले में सीबीआई जांच समेत कई जन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की।
भाकपा की जिला इकाई के सह सचिव रामशंकर लाल ने कहा कि जगेंद्र मौत प्रकरण की देश-दुनिया में गूंज के बावजूद अफसरों की संवेदनहीनता लोगों का गुस्सा भड़का रही है। धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पत्रकार जगेंद्र की मौत की सीबीआई जांच कराने के साथ उनके आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने, भाकपा के जिला सचिव मोहम्मद सलीम के चमकनी गाड़ीपुरा स्थित घर पर कातिलाना हमले और मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों को गिरफ्तार करने, मिश्रीपुर में रास्ते का निर्माण कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। वहीं, सीबीआई जांच सहित हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर शाहजहांपुर पत्रकार संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन जारी रखा। उधर, अपना दल के कार्यकर्ताओं ने भी जगेंद्र मौत प्रकरण के संदर्भ में प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर मीडिया कर्मियों के लिए सुरक्षा मांगी। अपना दल के जिलाध्यक्ष राजीव पटेल और विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूर्य कुमार ने ज्ञापन में जगेंद्र की मौत के मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की।