{"_id":"2e2207ec57045e0736a5694c43964dcb","slug":"couplings-from-breaking-two-boxcar-divided-into-halves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपलिंग के टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपलिंग के टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
गांधीधाम से कोयला लादकर ला रही ‘रोजा स्पेशल’ मालगाड़ी कीशाहजहांपुर और बंथरा रेलवे स्टेशन के बीच कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी के छूटे वैगन जननायक एक्सप्रेस का इंजन जोड़कर लाए गए।
गांधीधाम से कोयला लेकर आ रही ‘रोजा स्पेशल’ मालगाड़ी रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे बंथरा क्रॉस करने के बाद दो हिस्सों में बंट गई। चालक को जब इसका पता चला तो उसने पॉवर केबिन को सूचना दी। इसके बाद चालक मालगाड़ी के आधे हिस्से को लेकर करीब आठ बजे स्टेशन पहुंचा तो कैरेज एंड वैगन के कर्मियों ने बोगी सही करके उसे रोजा के लिए रवाना कर दिया। वैगन संख्या 17 और 28 के बीच की कपलिंग अलग हुई थी।
उधर, बरेली की ओर से मालगाड़ी के आ रही जननायक एक्सप्रेस को बंथरा रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। इसके इंजन को पीछे से जोड़कर मालगाड़ी के दूसरे हिस्से को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन तक लाया गया। यहां इंजन को आगे जोड़कर मालगाड़ी को रोजा तक ले जाया गया। यह सब करने में करीब दो घंटे का समय लग गया। इस बीच ट्रेनों का संचालन बंद रहा है। इस दौरान बंथरा, तिलहर और बरेली तक जननायक एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस और डुप्लीकेट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें करीब दो घंटे तक फंसी रहीं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बनाई ज्वाइंट रिपोर्ट
यातायात निरीक्षक बरेली शैलेंद्र चौधरी, कैरेज एंड वैगन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरपी सिंह और सीएलआई सुरेंद्र पाल ने मालगाड़ी के कपलिंग टूटने की ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार की है, जिसे मुरादाबाद मंडल भेजा जाएगा। इन रेल अधिकारियों ने वैगन की कपलिंग टूटने में तकनीकी समस्या बताई। इसे जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया।