फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Commenting on the contract of the doctor 's matter PM

पीएम के मन की बात पर संविदा डाक्टर की टिप्पणी

Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खुटार के सरकारी अस्पताल में संविदा पर तैनात एक डॉक्टर ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री के मन की बात पर एक टिप्पणी पोस्ट की। पोस्ट पर तमाम लोगों ने कमेंट किए। इसमें से कई कमेंट आपत्तिजनक बताते हुए डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले के तूल पकड़ने पर डॉक्टर ने पोस्ट को हटा दिया है। डॉक्टर ने दो अप्रैल को अपनी फेसबुक पेज पर लिखा कि 'जीवन में जीवन संगिनी को होना बहुत जरूरी है वरना मन की बात रेडियो पर करनी पड़ती है।' इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। कुछ ने आपत्तिजनक कार्टून डाले और कई ने लाइक और शेयर किया। हालांकि पोस्ट पर कमेंट के मामले ने तूल पकड़ा तो डॉक्टर ने पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन उससे पहले ही कई लोगों ने पोस्ट का स्क्रीन शॉट अपने पास रख लिया। सोमवार को मामले में खुटार निवासी राजेश देवल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात पर टिप्पणी करने से वह और देश के तमाम लोग काफी आहत हुए हैं। उन्होंने पुलिस से समुचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। तहरीर के साथ डॉक्टर की पोस्ट के स्क्रीन शॉट की हार्ड कॉपी भी लगाई गई है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि उसने जो पोस्ट लिखी थी, उससे किसी को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। पोस्ट पर उसके ही नाम के दूसरे लोगों ने कमेंट और कार्टून डालकर मामले को तूल दे दिया। जानकारी होने पर उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का बेहद सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन


फेसबुक पर की गई टिप्पणी के मामले में तहरीर मिली है। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। उनके निर्देश के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- जसवीर सिंह, थानाध्यक्ष खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed