फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Coil Nockr public by fleeing miscreants Dhuna

कुंडल नोचकर भाग रहे बदमाशों को पब्लिक ने धुना

Wed, 02 Sep 2015 11:27 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Wed, 02 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Coil Nockr public by fleeing miscreants Dhuna
बदमाशों के हौसले अब पब्लिक ही पस्त करने लगी है। पुवायां रोड पर बुधवार को एक महिला के कुडंल और नथनी नोचकर भाग रहे बाइक सवार एक बदमाश को लोगों ने जमकर धुना। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर ले ली है पर लूट में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। लूट में शामिल एक बदमाश नगर के मोहल्ला कटरा बाजार और दूसरा कसभरा मठिया का रहने वाला है।
विज्ञापन

खीरी जनपद के थाना मोहम्मदी के गांव जरिया निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी के साथ साले के घर पुवायां के गांव नहुआ आए थे। बुधवार को वह बाइक से पत्नी के साथ घर वापस जा रहे थे। नाहिल पुवायां मार्ग पर मंडी समिति के पास उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया तो दंपति पुवायां की ओर पैदल चल दिए। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अनिल की पत्नी की नथनी और कुंडल नोच लिया और पुवायां की ओर भाग निकले। अनिल के शोर मचाने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार लोगों ने बदमाशों की बाइक का पीछा किया। इससे बदमाश हड़बड़ा गए और उनकी तेज रफ्तार बाइक पुवायां में नाहिल चौराहे पर पलट गई। शोर सुनकर लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस बीच मौका पाकर एक बदमाश बाइक उठाकर भाग निकला, जबकि दूसरा पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के कारण भाग नहीं सका। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए बदमाश को थाने ले आई। उसकी निशानदेही पर दूसरे बदमाश के घर छापा मारा गया तो बाइक घर में खड़ी मिल गई। उसके घरवालों ने बताया कि  बाइक गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, इसलिए उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed