फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Coaching Teacher shot dead

कोचिंग के शिक्षक की गोली मारकर हत्या

Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coaching Teacher shot dead
कोचिंग के शिक्षक की गोली मारकर हत्या
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना में रहने वाले कोचिंग शिक्षक 32 वर्षीय राहुल जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहुल का शव उनके घर से करीब 10 किमी दूर थाना निगोही क्षेत्र के गांव घुसगवां के पास इंडियन गैस एजेंसी से कुछ दूरी पर पुलिया के पास सड़क पर पड़ा मिला। राहुल के भाई मारुति जायसवाल ने अपने बड़े भाई कुणाल जायसवाल पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुणाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गदियाना निवासी जगदीश जायसवाल बरेली के इज्जतगर में रेलवे विभाग में चीफ कंट्रोलर के पद पर कार्यरत थे। करीब दस साल पहले उनकी मौत हो गई। उनका बड़ा बेटा कुणाल वकालत करता है। दूसरा बेटा मारुति सदर बाजार में एक शोरूम में सेल्समैन है। सबसे छोटा बेटा राहुल एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाता था। मां आशा मानसिक मंदित हैं। पिता की मौत के बाद तीनों भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि कुणाल पूरे मकान पर कब्जा करना चाहता था। इस पर राहुल और मारुति ने कुणाल के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया था। बुधवार को फैसला राहुल और मारुति के पक्ष में आया। फैसले में मकान के चार बराबर हिस्से कर तीनों भाइयों और मां के नाम करने की बात कही गई थी। मारुति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात कोई अज्ञात व्यक्ति राहुल को पार्टी में ले जाने के लिए घर बुलाने आया था। आरोप लगाया कि भाई कुणाल ने राहुल को घर से बुलवा कर हत्या करवा दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राहुल को सिर में सामने से दो गोली मारी गई हैं। दोनों गोली सिर के पिछले हिस्से से पार निकल र्गइं। संबंधित खबर पेज- 2 पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed