फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CO will Purnpur investigate the disappearance of groom

सीओ पूरनपुर करेंगे दूल्हे के गायब होने की जांच

Tue, 28 Apr 2015 11:28 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Tue, 28 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
CO will Purnpur investigate the disappearance of groom
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव खांड़ेपुर निवासी वसीम के गायब होने की जांच सीओ पूरनपुर करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीलीभीत के गांव खांड़ेपुर निवासी जुम्मन के पुत्र वसीम की शादी पुवायां के गांव जेंबा में तय हुई थी। 25 अप्रैल को निकाह होना था, लेकिन वसीम 23 अप्रैल को गायब हो गया। परिवार के लोगों पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों पर उसके अपहरण का आरोप लगाया था।
परेशान लड़की पक्ष के लोग वसीम के पिता के साथ पीलीभीत जाकर एसपी से मिले और रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और वसीम का पता लगवाने की गुहार की। एसपी के निर्देश पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने रविवार रात गांव खांड़ेपुर के शराफत, जमालुद्दीन, नसरूद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जुम्मन का आरोप है कि पुलिस ने रात में ही दो आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जुम्मन गांव के तमाम लोगों के साथ पीलीभीत जाकर एसपी से मिला और बताया कि सेहरामऊ उत्तरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उसकी मदद नहीं कर रही है। पुत्र के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। एसपी ने पूरनपुर के सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed