{"_id":"56eeea484f1c1bcc26f152c8","slug":"co-city-car-drove-behind-the-pocket-ktron","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ सिटी ने जेब कतरों के पीछे दौड़ाई गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ सिटी ने जेब कतरों के पीछे दौड़ाई गाड़ी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रोजा क्षेत्र में सिटी पार्क के पास रविवार दोपहर टेंपो में बैठे एक वृद्ध की जेब काटकर दो युवक बाइक लिए खड़े अपने तीसरे साथी के संग बाइक पर भागे। इसी बीच उधर से गुजर रहे सीओ सिटी ने जेबकतरों के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ाई, लेकिन खन्नौत नदी के पुल पर सीओ की गाड़ी एक बुग्गी से टकरा गई। इस बीच जेबकतरे भागने में हो गए। घटना के बाद पूरे शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग की गई, लेकिन जेबकतरों का सुराग नहीं लगा। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी रामसनेही शहर स्थित एक बैंक से 18500 रुपये निकालने के बाद खिरनीबाग चौराहा से दोपहर एक बजे टेंपो में बैठ गए। टेंपो में दो युवक पहले से बैठे थे। टेंपो हथौड़ा चौराहा से पहले सिटी पार्क कॉलोनी के पास पहुंचा तो रामसनेही को अपनी जेब कटने का एहसास हुआ। उनके शोर मचाने पर टेंपो में बैठे दोनों युवक नीचे कूदकर भागे और कुछ दूरी पर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठ गए। उसी समय उधर से गुजर रहे सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा ने बाइक पर तीनों युवकों भागते देखा तो अपनी गाड़ी उनके पीछे दौड़ा दी। मगर जेबकतरे पकड़े जाते इससे पहले खन्नौत नदी पर सीओ की गाड़ी एक बुग्गी से टकरा गई। इससे जेबकतरे भागने में सफल रहे। सीओ सिटी ने पूरे शहर में गाड़ी दौड़ाई, लेकिन जेबकतरों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर थाना रोजा पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन