{"_id":"90548b57e99ab3ba071647d09f7c55bb","slug":"close-to-home-by-nkb-half-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में नकब लगाकर डेढ़ लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर में नकब लगाकर डेढ़ लाख रुपये की चोरी
खुटार, शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नरौठा देवीदास निवासिनी सोनी देवी के घर में नकब लगाकर चोरों ने जेवर सहित सारा घरेलू सामान चुरा लिया। चोरी की तहरीर थाने पर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पुलिस को दी तहरीर में सोनी देवी ने बताया कि उसके पति गुड्डू की मौत हो चुकी है। गुजर बसर के लिए वह सास रामश्री के साथ मजदूरी करने चंडीगढ़ गई थी। घर में ताला लगा हुआ था। नौ अप्रैल की रात चोर मकान में नकब लगाकर जेवर, कीमती बर्तन और कपड़े आदि चुरा ले गए। महिला के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। 10 अप्रैल को पड़ोस के लोगों ने उसे फोन पर चोरी की जानकारी दी। मंगलवार शाम को वह घर पहुंची। बुधवार को महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की।
पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते हुए उसे टरका दिया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार को वह जिला मुख्यालय गए थे। महिला ने चोरी की तहरीर दी है तो कार्रवाई की जाएगी।