फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Close to home by Nkb Half million theft

बंद घर में नकब लगाकर डेढ़ लाख रुपये की चोरी

Thu, 16 Apr 2015 12:16 AM IST
खुटार, शाहजहांपुर
खुटार, शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Close to home by Nkb Half million theft
गांव नरौठा देवीदास निवासिनी सोनी देवी के घर में नकब लगाकर चोरों ने जेवर सहित सारा घरेलू सामान चुरा लिया। चोरी की तहरीर थाने पर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सोनी देवी ने बताया कि उसके पति गुड्डू की मौत हो चुकी है। गुजर बसर के लिए वह सास रामश्री के साथ मजदूरी करने चंडीगढ़ गई थी। घर में ताला लगा हुआ था। नौ अप्रैल की रात चोर मकान में नकब लगाकर जेवर, कीमती बर्तन और कपड़े आदि चुरा ले गए। महिला के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। 10 अप्रैल को पड़ोस के लोगों ने उसे फोन पर चोरी की जानकारी दी। मंगलवार शाम को वह घर पहुंची। बुधवार को महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते हुए उसे टरका दिया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार को वह जिला मुख्यालय गए थे। महिला ने चोरी की तहरीर दी है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed