{"_id":"b8b6c2ec103a2c48d0bf9ec8aafb05d1","slug":"chori-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के गिरोह का भंडाफोड़
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करके कई चोरियों का
विज्ञापन
खुलासा किया है। चोरों के पास से दो तमंचे और चोरी का काफी माल बरामद हुआ
है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना चुंगी में रहने वाले आकाश गुप्ता का कब्रिस्तान के पास खोखा है। बृहस्पतिवार को चोरों ने खोखे का ताला तोड़कर एलपीजी के सात चूल्हे, तीन छोटे सिलेंडर चुरा लिए थे। चोरों ने पड़ोसी इरफान के साइकिल के खोखे से ट्यूब और हवा भरने का पंप भी चुरा लिया था। इसके बाद चोरों ने सद्दाम हुसैन के खोखे से दो बड़े रसोई गैस सिलेंडर और पांच छोटे सिलेंडर, पवन के खोखे से एक बड़ा सिलेंडर और एक छोटा चूल्हा, आशीष दीक्षित के होटल में नकब लगाकर स्टील के बर्तन चोरी कर लिए थे। आकाश गुप्ता ने शनिवार को चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रात में पुलिस ने सैनिक कॉलोनी धर्मेंद्र और निगोही क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी गुरुप्रीत उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक-एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने गिरोह के साथ चोरी करने की बात कबूली। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सैनिक कॉलोनी निवासी नीरज और राहुल, शहबाजनगर रोड निवासी शाकिर, निगोही के छतैनी गांव निवासी प्रकाश और तिलहर के मोहल्ला पकड़िया तलले दिलाजाक निवासी इमरान उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुए सारे माल को बरामद कर लिया है। इसके साथ इस गिरोह ने 17 नवंबर को डीएसओ कार्यालय इन्वर्टर के दो बैटरा चोरी किए थे। पुलिस ने दोनों बैटरा भी बरामद कर लिए हैं।