फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CHORI

सर्राफा व्यापारी से सात लाख के जेवरों की लूट

Mon, 09 Feb 2015 11:28 PM IST
मदनापुर, शाहजहांपुर
मदनापुर, शाहजहांपुर Updated Mon, 09 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
बुधवाना रोड पर यश ज्वैलर्स के मालिक गजेंद्र सिंह से सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने जेवरों से भरा बैग लूट लिया। गजेंद्र के मुताबिक थैले में करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और दुकान के कागजात थे। लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

कस्बे में रहने वाले सर्राफ गजेंद्र सिंह की बुधवाना रोड पर सोने-चांदी की दुकान हैं। इसके साथ ही वह सपा के ब्लाक अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने करीब एक साल पहले ही दुकान खोली थी। गजेंद्र के मुताबिक करीब करीब साढ़े छह बजे उन्होंने दुकान में रखा सारा जेवर एक बैग में रखने के बाद वह दुकान के बाहर निकले। बैग उन्होंने जमीन में रख दिया और दुकान का शटर गिराकर ताला लगाने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति आया और बैग उठाकर भाग खड़ा हुआ। सामने पहले से एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके खड़ा हुआ था। बैग उठाने वाला बदमाश बाइक पर बैठा और दोनों फरार हो गए। गजेंद्र के मुताबिक बाइक लाल रंग की थी और दोनों बाइक लेकर जलालाबाद रोड की तरफ भाग गए। सूचना मिलने पर एसओ आरपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घेराबंदी करके बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश उनके हाथ नहीं लगे। लूट की तहरीर गजेंद्र से थाने में दे दी है। गजेंद्र के मुताबिक बैग में सवा सौै ग्राम सोने के जेवर और छह किलोग्राम चांदी के जेवर थे। जिनकी कीमत करीब सात लाख रुपये के आसपास हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। लूट की इस घटना से व्यापारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed