{"_id":"0c38f75bfbffdd6b2b35837179f8ada8","slug":"chori-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कलां में पूरी रात चोरों का तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर कलां में पूरी रात चोरों का तांडव
रामपुर कलां (खुटार)।
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात चोरों ने गांव रामपुर कलां में एक इंटर कॉलेज सहित दुकान और मकान को निशाना बनाया। सुबह होने पर चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
चोरों ने गांव के पास स्थित वनस्थली शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में नकब लगाकर अल्टीनेटर का तार चुरा लिया। प्रधानाचार्य रामनिवास मिश्रा ने बताया कि चोरी से लगभग पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद चोरों ने गावं में खुटार रोड पर शर्मा किराना स्टोर के ताले तोड़कर आठ हजार की नगदी सहित घी, तेल, चीनी और किराने का अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी संदीप शर्मा ने बताया कि चोर दुकान से लगभग 50 हजार रुपये का सामान ले गए हैं।
गांव रामपुर के ही रामबख्श का साइकिल मरम्मत का खोखा तोड़कर चोरों ने दुकान में रखा सारा सामान चोरी कर लिया। गांव में ही एएनएम रामगुनी के मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सेफ को तोड़ डाला, लेकिन उनके दूसरे स्थान पर निवास के कारण चोरों के हाथ कोई कीमती सामान नहीं लग सका। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।