फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chori

टूटा पड़ा चैनल का ताला और शटर का सेंटर लॉक

Sun, 14 Dec 2014 11:30 PM IST
मझिगंवा(श्ााहजहांपुर)
मझिगंवा(श्ााहजहांपुर) Updated Sun, 14 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
chori

शुक्रवार रात चोरों ने गांव मझिगवां स्थित बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक की

विज्ञापन
जुझारपुर शाखा में ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर लाकर रूम तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन सायरन बज जाने और आसपास के लोगों के फायरिंग कर देने से वे भाग निकले। पुलिस ने कैशियर बलवीर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
12 दिसंबर की आधी रात के करीब बैंक का सायरन बजने लगा। इससे आसपास के लोग जाग उठे। इस दौरान बैंक के पास कुछ लोग दिखाई दिए तो लोगों ने फायरिंग कर दी। बाजार में तैनात प्राइवेट चौकीदार गांव उदना निवासी श्याम नरायन भी दौड़कर मौके पर पहुंचा।

बैंक के ताले टूटे देख चौकीदार ने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना बैंक प्रबंधक अमित अग्रवाल को दी। रात में ही प्रबंधक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कैश, कागजात आदि सुरक्षित देखकर चैन की सांस ली।

पुलिस ने बताया कि बैंक के चैनल, शटर और दो अन्य ताले तोड़े गए हैं। चोर लॉकर रूम तक पहुंच गए थे, लेकिन सायरन बजने और लोगों की सक्रियता के चलते चोरी नहीं हो सकी।
बैंक की सुरक्षा में बरती लापरवाही
मझिगवां। बैंक की सुरक्षा के प्रति अधिकारी किस कदर लापरवाह थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बैंक के शटर में केवल सेंट्रल लॉक लगा था। शटर के दोनों साइड लॉक काम नहीं कर रहे हैं। चैनल और लॉकर रूम में डाले गए ताले भी बेहद कमजोर थे। यदि बैंक का सायरन नहीं बजता तो चोर अपने इरादे में सफल हो सकते थे।
चोरी करने वालों का कोई सुराग नहीं
मझिगवां (पुवायां)। बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक की जुझारपुर मझिगवां शाखा में 12 दिसंबर की रात चोरी का प्रयास करने वाले चोरों का पुलिस तीन दिन भी कोई पता नहीं लगा सकी है।  पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही चोरी के प्रयास का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed