फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children accused of indecent behavior on teacher

शिक्षक पर बच्चों से अश्लील हरकतें करने का आरोप

Fri, 29 Jan 2016 12:35 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 29 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक पर बच्चों से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने बीईओ से शिकायत की है। उधर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पत्र बीईओ को सौंपा है।

विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक लड़की के कपड़े उतरवा कर अभद्र व्यवहार किया। लड़की रोती हुई अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी मां को दी। महिला ने शिक्षक से शिकायत की तो बात गांव में फैल गई। इसके बाद कक्षा एक और कक्षा तीन में पढ़ने वाली दो अन्य लड़कियों की मां ने भी अपनी बच्चियों से शिक्षक के दुर्व्यवहार की जानकारी दी। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत बीएसए से की गई। उधर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहित कई लोगों ने शिक्षक की हरकत पर रोष जताते हुए बीएसए से शिक्षक को स्कूल से हटाए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


शिकायत पर मैंने स्कूल जाकर जांच की थी। बच्चों की क्लास ग्राउंड में लगती है। प्राथमिक और जूनियर स्कूल में छह शिक्षक हैं। शिकायत फर्जी प्रतीत हो रही है। शिक्षक को स्कूल से हटा दिया गया है। बीएसए को सूचना दे दी गई है कि वह अपने स्तर से भी जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील कुमार कनौजिया बीईओ बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed