{"_id":"00bc2c73a825dea817626917906f5e42","slug":"checking-magistrate-holding-282-passengers-seven-to-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट चेकिंग में 282 यात्री पकड़े, सात को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजिस्ट्रेट चेकिंग में 282 यात्री पकड़े, सात को जेल
रोजा।
Updated Sat, 19 Sep 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में बगैर टिकट यात्रा करने और जनरल का टिकट लेकर या एमएसटी से चलने वाले करीब 282 रेलयात्रियों को रोजा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इन लोगों से करीब 1.16 लाख रुपये की वसूली की गई।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम पुष्पराज के निर्देश पर एसीएम दिलीप सेठ के नेतृत्व में रोजा रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल, डुप्लीकेट हावड़ा एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, राजरानी एक्सप्रेस, गुवाहटी एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों को चेक किया गया। इसमें पकड़े गए 282 यात्रियों से 46,150 रुपये टिकट चार्ज और 69,950 रुपये जुर्माना वसूला गया। टीटी को जुर्माना न देने पर 29 लोगों को रेलवे मजिस्ट्रेट छोटेलाल के समक्ष पेश किया गया, जिसमें से जुर्माना अदा न करने वाले सात यात्रियों को जेल भेज दिया गया। टिकट चेक करने वालों में सीआईटी एसके श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, रितेश गुप्ता, ठाकुर प्रसाद, मोहम्मद वासिद समेत 24 टिकट निरीक्षक मौजूद रहे।