फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Changed into mourning married happiness

शोक में बदल गईं शादी की खुशियां

Mon, 04 May 2015 12:30 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Mon, 04 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Changed into mourning married happiness
बिलसंडा के पास हुई दुर्घटना में दूल्हे के भाई की मौत हो जाने से मरेना गांव में शादी की खुशियां शोक में बदल गईं। दूल्हे के पहुंचने पर आनन-फानन में भांवरों की रस्म अदा कराई गई। इस दौरान बैंडबाजा एक वाहन पर लदा रहा।
विज्ञापन

मरेना निवासी डा. सियाराम मिश्रा ने बेटी पिंकी उर्फ अमिता का रिश्ता बिलसंडा क्षेत्र के चरखौला गांव में रहने वाले रामनिवास पांडेय के बेटे अमितेश से तय किया था। रविवार को दोपहर बाद चरखौला से अमितेश की बारात कई वाहनों से रवाना हुई। दूल्हा एक सजी हुई कार से आगे चला जबकि घरवाले और बाराती दूसरे वाहनों से रवाना हुए।
विज्ञापन

बारात में शामिल बुलेरो गाड़ी से दूल्हा का भाई भी सवार हुआ, लेकिन बिलसंडा से थोड़ा आगे बढ़ते ही बुलेरो दुर्घटना की चपेट में आ गई। उस पर सवार कई बाराती जख्मी हो गए, जिनमें दूल्हे के भाई की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही सियाराम के घर शादी की खुशियां शोक में बदल गईं। कार से पहले पहुंचे दूल्हा अमितेश की पिंकी के साथ तुरंत भांवरों की रस्म कराई गई, जिससे कि दूल्हे को वापस भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास यह रहा कि दुर्घटना की जानकारी पाकर कोई बाराती मरेना नहीं पहुंचा। कन्या पक्ष के लोग नाश्ता पहले ही कर चुके थे। बैंड वाले भी अपने बाजे एक पिकअप वाहन पर रखकर कोने में उदास खड़े रहे। गांव में आसपास माहौल काफी गमगीन दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed