फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Caught stealing oil from vehicles

वाहनों से तेल चोरी करने वाला पकड़ा

Fri, 14 Oct 2016 12:24 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
 बुधवार रात वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया है। उसके दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खीरी के थाना गोला के गांव बिचपुरी निवासी भुम्मन कुमार ट्रक ड्राइवर हैं। बुधवार को वह ट्रक लेकर शाहजहांपुर से आए और पुवायां में एक ढाबे पर रुक गए। रात में आहट होने पर वह ट्रक से उतरे तो तीन लोग टैंक से डीजल चोरी कर रहे थे। भुम्मन के शोर मचाने पर डीजल चोरी करने वाले कार लेकर भाग निकले। लोगों ने पीछा करके कार को रोका तो सिंधौली के गांव भोला भटपुरा का अनूप पंडित और मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर का जसवीर सिंह मौके से भाग निकले। लोगों ने शाहजहांपुर के मोहल्ला लोधीपुर निवासी कामता प्रसाद को पकड़ लिया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कामता को थाने ले आई। कार की तलाशी लेने पर 50 लीटर डीजल, चार खाली केन, एक मोबाइल, सरिया, पेचकस, प्लास आदि बरामद हुआ। कामता ने पुलिस को बताया कि वे लोग ट्रकों की टंकी में पाइप डालकर डीजल चोरी करते हैं। पुलिस ने कार को सीजकर दिया है। भुम्मन की ओर से कामता प्रसाद सहित तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed