फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Caught illegally Running Medical Store

पकड़ा गया अवैध रूप से चल रहा मेडिकल स्टोर

Wed, 18 Nov 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
 Caught illegally Running Medical Store
आयुक्त औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश और सहायक औषधि आयुक्त बरेली के निर्देश पर बरेली मंडल के चारों जिलों के औषधि निरीक्षकों की टीम ने पुलिस के साथ पुवायां में शाहजहांपुर मार्ग पर छापा मारकर बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ लिया। मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे पुलिस हिरासत में दे दिया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की डीआई उर्मिला वर्मा ने बताया कि पुवायां के मोहल्ला कसभरा निवासी मोहम्मद कसान अंसारी  शाहजहांपुर रोड पर बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहा था। मामले की शिकायत आयुक्त औषधि प्रशासन लखनऊ से की गई थी। इस पर सहायक औषधि आयुक्त बरेली ने उनके अलावा पीलीभीत के डीआई सुनील कुमार, बदायूं के डीआई पवन कुमार, बरेली के डीआई नवनीत कुमार की टीम गठित कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। बुधवार को पुलिस बल के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। मेडिकल स्टोर स्वामी से लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर मौके पर मिली 167 प्रकार की दवाओं को सीजकर पुलिस को सौंप दिया गया। उर्मिला वर्मा की ओर से मोहम्मद कसान अंसारी के खिलाफ औशधि अधिनियम की धारा 18/27 और आईपीसी की धारा 419, 420, 275, 276 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया गया। मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित अल्प्राजोलाम, निमोसुलाइड, आक्सीटोसिन दवाएं और इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed