फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cattle-laden truck hit the side of the police jeep falls into gorge

पशु भरे ट्रक ने साइड मारी, पुलिस जीप खाई में गिरी

Thu, 22 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
गश्ती पुलिस ने मंगलवार रात जब संरक्षित पशुओं से भरे ट्रक को पीछा किया, तो चालक ने पुलिस पार्टी पर ही ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस की जीप खाई में गिर गई, हालांकि पुलिस स्टाफ बाल-बाल बच गया। पुलिस ने एक ट्रक को पकड़कर लिया जबकि दूसरा ट्रक फरार हो गया। पकड़े गए ट्रक से पुलिस ने 44 पशु बरामद किए हैं, इसमें चार मृत पाए गए। थानाध्यक्ष अवनीश यादव पुलिस बल के साथ मंगलवार रात को शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर रोड गश्त कर रहे थे। उन्होंने शाहजहांपुर की ओर से पीलीभीत दिशा में तेज गति से जा रहे दो ट्रकों को रोकने का संकेत किया। चालक ने ट्रक रोकने की बजाय गति और तेज कर दी। पुलिस ने भाग रहे दोनों ट्रकों का पीछा किया। जैसे ही पुलिस जीप ने ओवरटेक कर ट्रक को रोकना चाहा, ट्रक चालक ने पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे पुलिस जीप मार्ग के किनारे खाई में जा गिरी। हालांकि सभी स्टाफ सुरक्षित रहा। पुलिस ने फिर भाग रहे ट्रकों का पीछा किया। अपने को घिरा समझकर चालक ट्रक को गांव कजरी नूरपुर चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। पकड़े गए ट्रक से पुलिस ने 44 संरक्षित पशु बरामद किए। इनमें चार पशु मृत मिले। बाकी पशुओं को पीलीभीत के गजरौला गौशाला भेजा और मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया। एसओ ने बताया कि बरामद ट्रक के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, दोषियों की जानकारी करके गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed