फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cash, jewelry stolen property and four million

नकदी, जेवर सहित चार लाख की संपत्ति चोरी

Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
सर्दी और कोहरा बढ़ते ही चोरों ने लोगों के घरों को खंगालना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात चोर एक घर से नकदी, जेवर सहित चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।गांव सरेली निवासी विनोद वर्मा के अनुसार मंगलवार शाम वह परिवार के सभी लोगों सहित सो गए। रात में किसी समय चोर घर के पीछे की ओर से घुस आए और घर में रखी 20 हजार रुपये की नकदी, सोने के तीन हार, छह अंगूठी, तीन मंगलसूत्र, चार जोड़ी पायल, कीमती बर्तन और कपड़े आदि चोरी कर लिया। चोर उनकी बहन सुशीला देवी के तमाम जेवर भी चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह परिवार के लोग उठे तो चोरी का पता चलने से घर में हड़कंप मच गया। जानकारी मिली तो गांव के भी तमाम लोग विनोद के घर पहुंचे। इसके बाद विनोद की सूचना पर एसओ इफ्तेखार अहमद ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी ली। विनोद ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

दुकान से सिलेंडर और नकदी ले गए 
अल्हागंज। मंगलवार रात चोरों ने अल्हागंज थाने के सामने चाट पकौड़ी की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। ताला तोड़कर चोर नकदी और गैस सिलेंडर ले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

राजवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाने के सामने खोखे में उसकी चाट पकौड़ी की दुकान है। मंगलवार रात दस बजे दुकान बंद की थी। इससे पहले उसमें गैस सिलेंडर और अन्य सामान के साथ गुल्लक भी रखी थी। इसमें करीब दो हजार रुपये और रेजगारी थे। बुधवार सुबह जब वह आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। भीतर से सिलेंडर गायब था और टूटी हुई गुल्लक दुकान से कुछ ही दूरी पर पड़ी मिला। उसमें रखी नकदी चोर ले गए। एसआई मुन्नालाल वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed