फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cash , jewelry stolen , including two lakh

नगदी, जेवर सहित ढाई लाख रुपये का सामान चोरी

Sun, 10 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cash , jewelry stolen , including two lakh
नगदी, जेवर सहित ढाई लाख रुपये का सामान चोरी
गांव रघुनाथपुर निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। इस दौरान चोर किसी तरह घर में घुस आए और कमरे में रखे नगदी, जेवर और कपड़े के बक्से चोरी कर ले गए। रात में लगभग ढाई बजे बिजली आने पर वह छत से उतरे तो कमरे खुले देखकर चोरी का पता चल सका। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर आ पहुंचे और चोरों की तलाश शुरू की। आसपास के गांवों में भी फोन से सूचना दी गई तो लोगों ने तमाम रास्तों पर घेराबंदी कर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। गांव रघुनाथपुर के बाहर बाग में खाली बक्से और कम कीमत वाले कपड़े आदि पड़े मिले, जबकि कीमती कपड़े, जेवर आदि गायब थे। संजय सिंह के अनुसार चोर 20 हजार से अधिक की नगदी, सोने के ढाले, झुमकी, दो मंगल सूत्र, दो जोड़ी कंगन, कुंडल, अंगूठी, लर, चांदी की दो जोड़ी पायल आदि चोरी कर ले गए। चोर गए सामान की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी गए सामान की जानकारी लेकर बाग में मिले बक्से आदि का मुआयना किया। गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed