फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cash, jewelry, including sixty Thousands of stolen property

नगदी, जेवर समेत साठ  हजार की संपत्ति चोरी

Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव सीतापुर निवासी प्रमोद वर्मा के घर से चोर बुधवार रात नगदी, जेवर समेत साठ हजार रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह चोरी का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। 
प्रमोद वर्मा ने बताया कि बुधवार रात परिवार के लोग भजन आदि करने के बाद सो गए। रात में किसी समय चोर दीवार के सहारे घर में घुस आए और घर में रखे तीन हजार रुपये, डेढ़ तोला सोने की नथुनी और चांदी के 15 सिक्के चोरी कर ले गए। परिवार के लोग बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठे तो चोरी का पता चला। प्रमोद ने खुटार जाकर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सूचना पर पुलिस ने गांव जाकर मौका मुआयना किया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिल गई है। जांच कराई जा रही है। एक अन्य घटना में नगर के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी शाकिर के घर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन आहट हो जाने पर चोर सिर्फ एक गोलक ही ले जा सके। गोलक में एक हजार रुपये रखे थे। उधर चोरों ने गांव रजमना के पूर्व माध्यमिक स्कूल के दरवाजे और खिड़की तोड़कर रसोईघर से राशन, गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी कर लिए। प्रधानाचार्य ऋषि कुमार अवस्थी ने पुलिस को चोरी की सूचना दी है।
विज्ञापन

31 हजार की चोरी
चोरों ने बुधवार रात गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग के वृंदावन पब्लिक इंटर कॉलेज में कार्यालय की खिड़की तोड़कर 31 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज के प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात चौकीदार रामकुमार तिवारी कालेज में मौजूद था। रात में चोरों ने कार्यालय की खिड़की तोड़ दी और अंदर रखी सेफ को तोड़कर 31 हजार रुपये चुरा लिए। इस दौरान कालेज में रखे तमाम अभिलेख भी नष्ट कर दिए गए। 

सुबह चौकीदार ने कालेज में चोरी की सूचना दी। इसके बाद प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों ने नगर के निगोही रोड स्थित गुप्ता बीज भंडार और अवस्थी जनरल स्टोर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन आहट होने के कारण चोर मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed