{"_id":"59a177ba4f1c1b29718b4799","slug":"case-against-nine-for-giving-life-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देने पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान से मारने की धमकी देने पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Sat, 26 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
कोटे का राशन वितरित नहीं करने और चरागाह की जमीन पर कब्जे की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव नगरिया प्रयागपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने गांव में राशन वितरण में अनियमितता और चरागाह की जमीन पर कब्जे की डीएम से शिकायत की थी। इससे गांव केे कुछ लोग उससे रंजिश मानने लगे हैं। ये लोग किसी भी तरह की कार्रवाई होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव नगरिया प्रयागपुर के पुतान सिंह, पुनीत सिंह, सुभाष सिंह, सटल्ले सिंह, अवधेश सिंह, विनीत, भरतरी, कृष्णपाल सिंह, मलिखान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना कोतवाली प्रभारी कर रहे हैं।