फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case against Nayab tehsildar

नायब तहसीलदार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Aug 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
Case against Nayab tehsildar
जमीन - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय के आदेश पर पुवायां के तत्कालीन नायब तहसीलदार सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 419 और 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुटार के गांव अठकोना निवासी रामकुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि रामकुमार के अविवाहित भाई नोखेलाल की मौत 22 जनवरी, 2017 को हो गई थी। उनकी मौत के बाद नोखेलाल की संपत्ति के वारिस भाई रामकुमार, चेतराम, मिश्रीलाल, नेतराम ही थे। अन्य कोई वारिस नहीं था। आरोप है कि गांव अठकोना के ही प्रेमशंकर ने तत्कालीन नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर नोखेलाल की जमीन की फर्जी विरासत अपने नाम करा ली। इस मामले में बंडा के गांव ररुआ के मनोहरलाल और खीरी के थाना मैलानी के गांव सुंदरपुर के आशाराम ने झूठी गवाही दी। रामकुमार जब 30 मई को खतौनी लेने गए तो उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमशंकर, आशाराम और मनोहर लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed