{"_id":"a6ee1a08241aac30c22fe5b94becae98","slug":"car-riders-dbangon-threatened-the-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दबंगों ने दुकानदार को धमकाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार दबंगों ने दुकानदार को धमकाया
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 04 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
अदालत से मुकदमा जीतकर पिछले कई दशक से दुकान पर काबिज कच्चा कटरा मोहल्ले किसान गली निवासी विकलांग लल्लू लाल को नीली बत्ती लगी कार से आए कुछ लोगों ने दुकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। लगातार दो बार धमकाए जाने से खौफजदा लल्लू ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच और सुरक्षा दिलाने की गुहार की है।
लल्लू लाल के अनुसार वह वर्ष 1961 से हुंडाल खेल निवासी महादेव प्रसाद गुप्ता की किराए की दुकान में परचून का सामान बेच रहे हैं। किराएदारी का मुकदमा जीतकर वह महादेव प्रसाद को किराया चुकाते रहे। उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र राजीव गुप्ता और बाद में न्यायालय में नियमित किराया जमा कर रहे हैं। दुकान मालिक और उनके परिवार के सदस्य उन्हें दुकान से बेदखल करने के लिए कई बार षडयंत्र कर चुके हैं। 29 अप्रैल को नीली बत्ती लगी गाड़ी से आए व्यक्ति ने खुद को अधिकारी बताकर शाम तक दुकान खाली करने पर जान से मारने की धमकी दी। पत्र के अनुसार एएसपी सिटी, एएसपी ग्रामीण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से लिखित शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।