फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   capturing process on gosadan land goes futile

गोसदन की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश

Tue, 08 Aug 2017 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
capturing process on gosadan land goes futile
गांव सिमरा वीरान स्थित राजकीय गोसदन की भूमि पर कब्जा किए जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए वन दरोगा ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वन दरोगा सुरेंद्रपाल गौतम ने पुलिस को बताया कि राजकीय गोसदन की भूमि पर वन विभाग की ओर से पौध लगवाई गई थी। पौध की सुरक्षा के लिए पिलर बनवाकर तार लगवाए गए थे। पांच अगस्त को तीन लोगों ने 16 पिलर ध्वस्त कर दिए और पौध भी नष्ट कर गोसदन की भूमि पर कब्जे का प्रयास किया। जानकारी पाकर उसने मौके पर पहुंचकर एतराज जताया तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। गोसदन की भूमि पर पिलर तोड़े जाने और पौध नष्ट किए जाने से राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंची है। इसके अलावा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया है। एसओ बिरजाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed