{"_id":"96d8a636734861e8df1f202f056900b4","slug":"by-miscreants-on-punctuation-youth-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकने पर बदमाशों ने युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोकने पर बदमाशों ने युवक को गोली मारी
रोजा, शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
रेलवे से खाद्यान्न चोरी करने जा रहे बदमाशों ने टोकने पर फायरिंग कर दी। इससे एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र की मठिया कालोनी निवासी पिंटू यादव ने पुलिस को बताया कि उसका घर रोजा अप यार्ड के समीप है, जहां गेहूं से लदे एक बैगन से शनिवार की रात करीब आठ बजे चार युवक खाद्यान्न चोरी के फिराक में थे।
पिंटू के अनुसार जब उन्हें युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने उन युवकों को टोक दिया, तभी एक बदमाश ने गोली चला दी, जो पिंटू के हाथ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग आ गए, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पिंटू के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।