फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Businessman's wife sought 10 million Rngdari

व्यापारी की पत्नी से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Sun, 05 Apr 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
 Businessman's wife sought 10 million Rngdari
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी की 45 वर्षीय पत्नी से एक युवक ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये नहीं देने पर युवक ने महिला के अश्लील फोटो बाजार में चिपकाने की धमकी दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी की पत्नी के पास करीब 15 दिन पहले कॉल आई। उधर से बोलने वाले युवक ने कहा कि उसके पास उनके अश्लील फोटो हैं। अगर दस लाख रुपये नहीं दिए तो वह फोटो पूरे बाजार में दीवारों पर चिपका देगा। व्यापारी की पत्नी ने पहले तो इसे हल्के में लिया, सोचा कि कोई सिरफिरा युवक बेवजह परेशान कर रहा है, लेकिन जब युवक के लगातार फोन आने लगे और वह ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। 26 मार्च को युवक ने महिला के घर में दूध देने वाले युवक के मोबाइल पर कॉल करके कहा कि अगर उसकी मालिकन ने रुपये नहीं दिए तो वह उन्हें बदनाम कर देगा। जब दूध वाले ने यह बात महिला को बताई तो उनके परिवार वाले परेशान हो गए। 30 मार्च को फिर युवक ने महिला को फोन करके धमकाया कि अगर रुपये जल्द नहीं दिए तो वह उन्हें बदनाम कर देगा। शनिवार को महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसमें दूध वाले के मोबाइल पर आए नंबर का भी जिक्र किया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लिया गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed