फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Burglars including cash ornament Millions of goods made

चोरों ने नगदी जेवर समेत लाखों का माल उड़ाया

Wed, 24 Jun 2015 10:31 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 24 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Burglars including cash ornament Millions of goods made
बुधवार को चोरों ने खुटार और कुर्रिया कलां में खूब आतंक मचाया। खुटार में मंगलवार रात चोर गांव केसरपुर माफी निवासी नलकूप ऑपरेटर शिवसरन लाल के घर में दीवार के सहारे घुस गए। चोर घर से 20 हजार की नगदी सहित दो लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। गृहस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इसके अलावा कुर्रिया कलां में मंगलवार रात चोर एक घर का ताला तोड़कर 60 हजार नगदी-जेवर सहित लाखों का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस चौकी पर दे दी है।
विज्ञापन

खुटार। शिवसरन लाल ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के लोगों के साथ छत पर सो रहे थे। किसी वक्त चोर दीवार के सहारे घर में घुस आए और दो कमरों के ताले तोड़कर सेफ में रखी 20 हजार की नकदी, सोने की दो चेन, मंगलसूत्र चांदी के पांच सिक्के, सोने की चार अंगूठी, चार जोड़ी पायल, सोने की दो जोड़ी झुमकी आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जागने पर कमरों के ताले टूटे देखकर चोरी का पता चला। चोरी की सूचना थाने पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। शिवसरन लाल ने चोरी की तहरीर भी पुलिस को दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्रिया कलां। गांव निवासी प्रकाश जाटव हरदोई के पतिउरा में पचन्नो प्रधान र्के इंट-भ_े पर फुंकाई का काम करता है। मंगलवार को प्रकाश वहां से अपनी मजदूरी का 60 हजार रुपया लेकर घर आया था। पत्नी मायके गई हुई थी। अकेले होने के कारण रात को प्रकाश घर में ताला डालकर पड़ोसी की छत पर सोने चला गया। सुबह पांच बजे जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो प्रकाश को सूचना दी। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रकाश ने 60 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, बर्तन कपड़ा सहित लगभग दो लाख की चोरी होना बताया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इसी रात चोरों ने नन्हे सिंह के घर की दीवार भी काटने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस सिसौरी गांव में श्याम पाल के यहां एक महीने पहले हुई दो लाख की चोरी का भी पता नहीं लगा सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed