{"_id":"589b26384f1c1bc05537a15f","slug":"browning-showing-the-mistreatment-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर महिला से दुराचार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा दिखाकर महिला से दुराचार किया
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्राइवेट स्कूल के दो शिक्षकों पर तमंचा दिखाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी को भेजे पत्र में महिला ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे वह घर पर अकेली थी। उसी समय एक प्राइवेट स्कूल के दो शिक्षक दरवाजे पर आए और कहने लगे कि बच्चों के बारे में बात करनी है। इस पर उसने यह कहते हुए बात करने से मना कर दिया कि पति घर पर नहीं हैं, जब वह आ जाएं, तब बात करना। इसके बावजूद दोनों शिक्षक घर में घुस आए। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना चाहा तो एक ने मुंह दबा दिया और दूसरे ने कनपटी से तमंचा सटा दिया। इसके बाद वे उसे कमरे में खींच ले गए और उसके साथ दुराचार किया। घर से जाते समय आरोपी शिक्षकों ने धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी से कुछ कहा तो पति और बच्चों की हत्या कर देंगे। उसने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी, लेकिन जब तक पुलिस आई, तब तक वे जा चुके थे। पति को उसने फोन करके घर बुलाया और आपबीती सुनाई। पति के साथ वह थाने पहुंची, लेकिन थाने पर उसकी नहीं सुनी गई। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष भरत गौतम ने बताया कि महिला थाने आई ही नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन