{"_id":"6af60f3d89fe44f5f6005159","slug":"a-young-man-died-by-suicide-by-hanging-himself-in-a-shanty-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107165-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक ने झुग्गी में फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक ने झुग्गी में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना के अंतर्गत 11 नवंबर को सेक्टर-62 स्थित झुग्गी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि मृत युवक के परिवार वालों ने झुग्गी में मौजूद उसके दोस्त पर ही आरोप लगाए हैं कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे सौंप दिया है। पुलिस मौत मामले में अलग-अलग बिंदुओं से जांच कर रही है। मृतक की पहचान टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के नूना महेवा गांव निवासी अरविंद (36) के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल की कैंटीन में काम करता था और दरबारिपुर, सेक्टर-70 में किराये पर रहता था। 11 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-65 थाने की पुलिस को सूचना मिली थी। वहीं, परिवार वालों का आरोप है कि अरविंद की मौत में उसके दोस्त रोहित यादव का हाथ है क्योंकि दोस्त के रहते हुए उसने कैसे फंदा लगाया होगा। मृत युवक के जीजा राकेश का कहना है कि रोहित यादव ने उनको कॉल करके अरविंद की मौत के बारे में बताया था। वहीं, दोस्त बिमलेश का कहना है कि 11 नवंबर की सुबह अरविंद ने उसे कॉल करके बताया कि रोहित ने उससे 25 हजार रुपये लिए हैं। वहीं, रात को रोहित द्वारा किसी लड़की को बुलाने की बात भी अरविंद ने अपने दोस्त बिमलेश को बताई थी। परिवार वालों ने मांग की है कि रोहित यादव से गहनता से पूछताछ करने पर अरविंद की मौत मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-- --
वर्जन
जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एक-दो दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पोस्टमार्टम में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। अरविंद पिछले दो-तीन दिनों से मोबाइल पर बात नहीं कर रहा था। ऐसे में इस बिंदु से भी जांच की जा रही है कि पारिवारिक परेशानी से आत्महत्या करने का कदम न उठाया हो।