{"_id":"58b57c304f1c1b3f06830afe","slug":"broad-daylight-robbery-of-millions-of-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से दिनदहाड़े लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ से दिनदहाड़े लाखों की लूट
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहबाजनगर रोड पर आईटीआई कालेज के पास हुई वारदात
तमंचे के बल पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
ई-रिक्शा पर बैठकर दुकान खोलने जा रहे थे सूरज
अपराधियों के प्रति चौकस रहने का दावा करने वाली सदर पुलिस को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन लुटेरों ने शहबाजनगर रोड पर आईटीआई कॉलेज के पास तमंचे के बल पर सराफ व्यापारी से नकदी सहित लाखों की कीमत का जेवर आदि सामान लूट लिया। पीड़ित की ओर से थाना सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रंगमहला निवासी सूरज रस्तोगी पुत्र राजकुमार रस्तोगी ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर में उसकी सराफा की दुकान है। जिसमें वह गिरवी-गांठ के अलावा जेवरों की ब्रिकी का भी काम करता है। मंगलवार सुबह वह ई-रिक्शा पर बैठकर दुकान खोलने जा रहा था। लगभग 11 बजे वह शहबाजनगर रोड पर ई-रिक्शा आईटीआई के आगे पहुंचा ही था तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आ गए और उन लोगों ने रिक्शा रोक कर उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद उसे ई-रिक्शा से उतारकर उसकी जेब में रखी दस हजार की नकदी और मोबाइल निकाल लिया। फिर उसके हाथ से सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग और 12 किलोग्राम पीतल की थाली वाला थैला भी छीन लिया गया। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उसे नकदी सहित एक लाख रुपये की चपत लगा दी है। लुटेरे बैग में दुकान की रखी हुई चाभी ले गए। मामले की तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने दोपहर लगभग ढाई बजे रिपोर्ट दर्ज कर की।
दो साल पहले भी हुई थी सूरज के साथ लूट की घटना
रंगमहला निवासी सूरज रस्तोगी के साथ दो साल पहले भी बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। मई-जून के माह में शाम लगभग सवा पांच बजे सूरज दुकान बंद करके लौट रहे थे। रास्ते मेें लुटेरों ने तमंचे की बट से उसका सिर फोड़कर बाइक और लगभग दो लाख का माल-जेवर लूट ले गए थे। इस घटना के खुलासे को व्यापारियों ने थाने का घेराव तक किया, लेकिन पुलिस को आज तक लुटेरे नहीं मिले।
विज्ञापन
...इसलिए रूट बदलकर दुकान जाते थे सूरज
दो साल पहले लूट की घटना के बाद सूरज को दुकान पर जाने के लिए उनके पिता राजकुमार रस्तोगी ने रूट बदल दिया था। कभी वह ट्रेन से शहबाजनगर दुकान पर आते-जाते थे, तो कभी आटो या फिर ई-रिक्शा से। इसके बाद भी लुटेरों ने सूरज के साथ वारदात को अंजाम दे दिया।
लुटेरे पकड़े जाते, तो दोबारा नहीं होती घटना
पीड़ित सर्राफा व्यापारी सूरज के पिता राजकुमार ने कहा कि यदि उनके बेटे के साथ दो साल पहले लूट की घटना को अंजाम देने वाले यदि उसी समय पकड़ गए होते तो शायद बेटे के साथ दोबारा घटना नहीं होती। दो साल पहले भी बाइक से लूट करने वाले तीन लुटेरे थे और मंगलवार को भी बाइक से लूट करने वाले तीन ही लोग थे।
लाखों की चोरी के खुलासे में भी सदर पुलिस के हाथ खाली
थाना सदर बाजार पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि 28 जनवरी की रात चिनौर गांव में एक मकान का ताला तोड़कर तीन घरों से नकदी सहित लाखों का जेवर चोरी करने वाले आज तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। पुलिस ने वारदात के बाद पीड़ितों शिव कुमार, मनोज आदि को भरोसा दिया था कि चोरों का जल्द सुराग लग जाएगा। पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में एसपी के फालोअर दुर्गादत्त पांडेय के घर हुई चोरी का भी सुराग नहीं लग पाया है।
सराफ के साथ हुई लूट की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। पुराने मामलों में भी खुलासे के प्रयास चल रहे हैं।
गजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, सदर बाजार कोतवाली